जीतनराम मांझी, विवेक ठाकुर और मीसा भारती समेत 14 ने दिखाया ‘पावर’, बनें सांसद
05-Jun-2024 07:28 PM 2564
पटना, 05 जून (संवाददाता) बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और इंडिया गठबंधन समेत कई प्रत्याशी संसद (लोकसभा) के नये सिकंदर बनने के लिये सियासी रणभूमि में उतरे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और मीसा भारती समेत 14 उम्मीदवार ने सियासी रणभूमि में अपना ‘पावर’ दिखाया और वह देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा पहुंचने में सफल रहे। राजग के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाईटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी सांसद बनें। राजग के आठ प्रत्याशी पहली बार लोकसभा सांसद निर्वाचित हुये, जबकि इंडिया गठबंधन के घटक दल में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। इंडिया गठबंधन के छह प्रत्याशी पहली बार लोकसभा सांसद बनने में कामयाब हुये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^