जीवन गुप्ता, मोदी की फिरोजपुर रैली के लिये प्रभारी नियुक्त
29-Dec-2021 07:46 PM 2942
चंडीगढ़, 29 दिसम्बर (AGENCY) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली के लिये प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री गुप्ता रैली से सम्बंधित कार्यों की देखरेख, पंडाल और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर आज फिरोजपुर पहुँच गए हैं। उन्होंने बताया कि श्री मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में पदाधिकारियों से सम्पर्क कर उनकी जिम्मेवारियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^