जेम पोर्टल से सरकारी खरीद में यूपी फिर अव्वल: नवनीत सहगल
10-Aug-2021 07:43 PM 5962
लखनऊ 10 अगस्त, (AGENCY) जेम पोर्टल से सबसे ज्यादा सरकारी खरीद में तीसरी बार उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने प्रदेश को 2018 में बेस्ट बायर अवार्ड और 2019 में सुपर बायर अवार्ड से सम्मानित किया था। केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2020-21 में जेम पोर्टल के माध्यम से सबसे अधिक खरीद करने वाले दो राज्यों को पुरस्कार दिया है। इसमें 4611 करोड़ की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है और 1872 करोड़ की खरीदारी के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^