झामुमो में लोक, लाज एवं मर्यादा नहीं: राजनाथ
27-Sep-2024 12:09 AM 5394
धनबाद, 26 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को विकास के माेर्चे पर पूरी तरह विफल बताया और कहा कि जिस पार्टी की सोच पैसा कमाने की हो, वह राज्य का विकास कर नहीं सकती है। श्री सिंह ने गुरुवार को धनबाद में परिवर्तन रैली के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में परिवर्तन की बयार बह रही है। झारखंड को भाजपा ने ही बनाया, लेकिन जिस सोच के साथ अलग राज्य का गठन हुआ, वह सोच अधूरी रह गयी। भाजपा के झारखंड में अब तक तीन मुख्यमंत्री रहे, लेकिन तीनों के तीनों बेदाग़ रहे। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा। जेल जाने को भी वह शहादत मानकर लोगों के बीच बेशर्म होकर घूम रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^