झांसी: जयश्रीराम के उद्घोष के साथ रामभक्तों ने निकाली भव्य बाइक यात्रा
21-Jan-2024 10:29 PM 5547
झांसी 21 जनवरी (संवाददाता) प्रभुश्रीराम की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उल्लास में वीरांगना नगरी झांसी में रविवार को रामभक्तों ने भव्य बाइक यात्रा का आयोजन किया और इस दौरान पूरा यात्रा मार्ग जयश्रीराम के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। इस बाइक यात्रा में विभिन्न हिंदू संगठनों के हजारों लोगों ने सहभागिता की। यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक डॉ.अखंड प्रताप द्वारा रवाना किया गया। महानगर में निकली इस रामयात्रा का पूरे नगर में जोरदार स्वागत किया गया। श्रीराम के गगनभेदी जयघोष ने पूरा नगर राममय कर दिया। लोगों ने फूल बरसा कर प्रभु श्री राम की सेवा के लिए निकले उनके भक्तों का स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^