झांसी जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा है प्राथमिकता:सुधा सिंह
14-Sep-2024 07:16 PM 5755
झांसी 14 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में झांसी की नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधा सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी प्राथमिकताओं में बताया है। यहां पुलिस लाइन सभागार में नवागंतुक एसएसपी ने संवाददाताओं के साथ वार्ता करते हुए बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी रोक के साथ महानगर में ट्रैफिक की व्यवस्था में सुधार भी जरूरी है और इसके लिए वह अन्य विभागों के साथ मिलकर एक कार्ययोजना बनाकर काम करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^