झांसी मंडल में 61 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
25-Feb-2024 07:49 PM 1840
झांसी 25 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी मंडल में उ0प्र0 लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं विद्युत सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 61 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र रविवार को वितरित किये गये। झांसी मंडलायुक्त डॉ़ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में “ नियुक्ति पत्र वितरण” कार्यक्रम का आयोजन नवीन आयुक्त सभागार में किया गया। इस अवसर पर सांसद झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि तथा सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन एवं विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^