झांसी में धूमधाम से मनायी गयी रामनवमी
17-Apr-2024 07:19 PM 8529
झांसी 17 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में बुधवार को भगवान श्रीराम के जन्म के उपलक्ष्य में रामनवमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी । इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया तो दूसरी और भव्य शोभायात्राएं भी निकालीं गयी। इस दौरान श्रीराम जन्मोत्सव पालना शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में “ भव्य श्रीराम जन्मोत्सव और पालना शोभा यात्रा” का आयोजन किया गया जिसके तहत सिद्धपीठ सिद्धेश्वर मंदिर से पालना और 56 भोग प्रसाद लेकर शाेभायात्रा आयोजित की गयी। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^