झांसी प्रशासन की मुस्तैद नजर के बीच ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
29-Jun-2023 07:20 PM 1377
झांसी 29 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी में ईद उल अजहा की नमाज आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, इस दौरान जिले के आला अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर रहे। ईद-उल -अजहा (बकरीद) के मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग सुबह नमाज अता करने पहुंचे । सभी मस्जिदों तक आने वाले रास्तों पर सुरक्षा और साफ सफाई की चाकचौबंद व्यवस्था की गयी। महानगर की प्रमुख मस्जिदों पर इसी तरह के इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किये गये। मस्जिद परिसर के आसपास और इस ओर आने वाले रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।ड्रोन से रास्तों की निगरानी की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^