झांसी:चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा
10-Feb-2024 09:24 PM 3402
झांसी 10 फरवरी (संवाददाता) उतर प्रदेश में झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र में पुलिस की सतर्कता के चलते तीन शातिर चोरों को एक सर्राफ के घर चोरी की योजना बनाते हुए ही दबोच लिया गया है। यहां पुलिस लाइन में इस संबंध में पत्रकारों को शनिवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक-शहर (एसपी-सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बडागांव थाना पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात जब गश्त पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर अपराधी किसी सर्राफ की दुकान को निशाना बनाने की फिराक में हैं। ये शातिर दुकान में चोरी की योजना बनाने में लगे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^