झारखंड और महाराष्ट्र में बनेगी राजग सरकार : चिराग
21-Nov-2024 05:47 PM 1359
पटना 21 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में है । श्री पासवान ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों राजग के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरीके से आश्वासत हैं कि झारखंड और महाराष्ट्र में राजग की सरकार बनने जा रही है। दोनों जगह राजग को आशीर्वाद मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि सीधे तौर पर जब मैं चुनाव प्रचार करने गया था तो झारखंड में बदलाव की बयार दिख रही थी वहीं महाराष्ट्र में हमारी सरकार है और हमारी ही सरकार रहेगी। श्री पासवान ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा राज्य में शिक्षक नियुक्ति का श्रेय लेने पर कहा कि उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह ऐसा दावा करते हैं जैसे सब कुछ उन्हीं के समय में हुआ। जो काम हो रहा है सब उन्हीं लोगों ने किया। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने के बाद रोजगार की संभावनाओं को देखा गया। प्रतिपक्ष के नेता को यह बताना चाहिए कि आखिर बिहार से पलायन कब शुरू हुआ इसके जिम्मेदार कौन है। जनता हमारे साथ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^