झारखंड के वित्त रहित शिक्षक शीघ्र बनेगे सरकारी शिक्षक : मंत्री
16-Aug-2024 10:23 PM 4363
गोड्डा, 16 अगस्त (संवाददाता) झारखंड के कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज कहा कि राज्य के करीब आठ हजार वित्त रहित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के रूप में शीघ्र नियुक्त किया जाएगा। सुश्री सिंह ने आज यहां पत्रकारोंं से बातचीत में कहा कि झारखंड सरकार वित्त रहित शिक्षा निति समाप्त कर सभी कार्यरत शिक्षकों को सरकारी वेतनमान देने का निर्णय ले लिया है। यथाशीघ्र कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसबार शिक्षकों को वेतनमान ही मिलेगा। राज्य सरकार 8000 वित्त रहित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के रूप में यथाशीघ्र नियुक्त करने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^