झारखंड को हरा कर बंगाल सेमीफाइनल में
03-Feb-2023 08:31 PM 1585
कोलकाता 03 फरवरी (संवाददाता) खेल के हर विभाग में मेहमान झारखंड को बौना साबित करते हुये बंगाल ने रणजी ट्राफी के पांच दिवसीय क्वार्टर फाइनल में चौथे दिन शुक्रवार को नौ विकेट से शानदार जीत अर्जित की। ईडन गार्डन मैदान पर टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुये झारखंड की पहली पारी में मात्र 173 रनों पर सिमट गयी। कुमार सूरज (89) ने अपने दम पर झारखंड को बचाने का भरपूर प्रयास किया मगर उनके छह बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई तक ले जाने में भी असफल रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^