झारखंड मंत्रिमंडल से भी खुद को ऊपर मानते हैं स्वास्थ्य मंत्री : आदित्य
09-Feb-2022 10:06 PM 5842
रांची, 09 फरवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को नियम कानून से नही मंत्रियों की मनमर्जी से चलाने की कोशिश की जा रही है। श्री साहू ने आज यहां कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। देश की जनता को पता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़ा था। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों प्रावधानों के विपरीत जाकर स्वास्थ्य मंत्री जी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्राइवेट कंपनियों को शामिल कराना चाहते हैं। राज्य की जनता स्वास्थ्य मंत्री जी से यह जरूर जानना चाहेगी कि आखिर प्राइवेट बीमा कंपनियों से जनता को सरकारी कंपनियों से ज्यादा कौन सा फायदा मिलने वाला है। भाजपा नेता ने कहा कि जिसप्रकार से स्वास्थ्य मंत्री जी प्राइवेट कंपनियों के प्रति उदार दिख रहे उससे जनता के मन मे कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी मनमर्जी का दुष्परिणाम है कि राज्य में आज तक जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन नही आ सकी। टीकाकरण में राज्य आज भी पीछे है। मंत्री जी के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। जांच केलिय मरीज प्राइवेट केंद्रों पर निर्भर है। मंत्री को महाधिवक्ता की राय मानते हुए विधिसम्मत निर्णय लेने चाहिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^