22-Jun-2024 07:49 PM
3214
रांची,22 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा मनोनीत भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा नई जिम्मेवारियों के साथ पहली बार झारखंड आ रहे हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रांची आने के बाद आईसीएआर,नामकुम परिसर में 23जून को प्रातः 9बजे वृक्षारोपण करेंगे। विभागीय बैठक के बाद शिवराज सिंह 11बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न बैठक में भाग लेंगे।
विधान सभा चुनाव के सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा 23जून को 9बजे विमान द्वारा रांची पहुंचेंगे। 9.30 बजे विश्व शरमा लीची बागान ,जगन्नाथपुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करेंगे।श्री विश्व शरमा कार्यक्रम के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे।
पहली बार विधानसभा चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी के रांची आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रांची महानगर एवम ग्रामीण जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य पारंपरिक स्वागत किया जायेगा।
इधर आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बैठक संपन्न हुई जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,आरती कुजूर ,प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह,सरोज सिंह,सहित अन्य शामिल हुए।विभिन्न कार्यक्रम केलिए राफिया नाज,गुरविंदर सेठी,प्रेम मित्तल,प्रदीप सिन्हा,दीनदयाल वर्णवाल,राजश्री जयंती,कुमार अमित,विनय जायसवाल,मुनेश्वर साहू,राकेश भास्कर,सत्यदेव मुंडा,शोभा यादव,उमेश रंजन साहू,सत्यनारायण सिंह,शशि भूषण भगत ,सुमन कुमार को जिम्मेवारी दी गई है।
झारखंड में 23 जून डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से 6जुलाई जयंती तक भाजपा "एक वृक्ष मां के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम चलायेगी।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने केलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आगामी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने बताया कि भाजपा के प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की शहादत दिवस 23जून से लेकर उनकी जयंती 6जुलाई तक पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रदेश में भाजपा द्वारा राज्य के सभी बूथों तक लाखों की संख्या में वृक्षारोपण होगा।
इसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 23जून को 7.30बजे प्रातः सिदो कान्हु पार्क मोरहाबादी में,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवम विधायक विरांची नारायण,अनंत ओझा,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,धुर्वा में,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,विधायक नवीन जायसवाल अरगोड़ा पार्क में,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, राकेश भास्कर,शोभा यादव,श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क हरमू में,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू कुचु ओरमांझी में,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ शहीद संकल्प पार्क मोरहाबादी में,विधायक सीपी सिंह चुटिया में शाम 5बजे, समरी लाल बरियातू में11बजे पूर्वाह्न वृक्षारोपण करेंगे।
श्री साहू ने बताया कि इसके अतिरिक्त आगामी 25 जून को आपातकाल की याद में काला दिवस, 30जून को मन की बात जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।...////...