झारखंड में एनडीए को 14 सीटें मिलेगी, इंडी ठगबंधन 0 पर आउट : आदित्य साहू
01-Jun-2024 08:37 PM 1300
रांची, 01जून मई (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि 18वीं लोकसभा के जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए पिछले डेढ़ महीनों से चल रही मतदान प्रक्रिया का सातवां और अंतिम चरण आज संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी चार चरणों में मतदान निर्धारित था। चौथे से लेकर सातवें चरण तक में झारखंड की 14 लोकसभा क्षेत्र के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।राज्य के एक विधानसभा क्षेत्र गांडेय की खाली सीट पर भी उपचुनाव संपन्न हुए।आज संताल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्र गोड्डा, दुमका और राजमहल में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान किया है।मतदान के बाद को सूचनाएं मिली हैं, उसमे औसत मतदान का प्रतिशत 65% से ज्यादा रहा।आज के मतदान के लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं का हृदय से आभार प्रकट करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^