झारखंड में होली पर दो साल बाद उल्लास-उमंग का माहौल, अर्जुन मुंडा ने खेली होली
18-Mar-2022 10:28 PM 3386
रांची, 18 मार्च (AGENCY) झारखंड में भी रंगोत्सव का त्योहार होली को लेकर उल्लास और उमंग का माहौल देखा जारहा हैं। कोरोना संक्रमण में कमी के बाद लगभग दो साल के बाद होली की खुशियाँ चरम पर है। राज्य में आज लोगों ने जमकर होली मनायी जबकि राज्य के कई स्थानों पर कल शनिवार को भी होली मनाई जाएगी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित सरकारी आवास पर आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में श्री मुंडा ने लोगों के साथ रंग और अबीर खेला। इस मौके पर लोगों ने भी श्री मुंडा को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इधर, राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली के मौके पर राज्यवासियों को बधाई दी हैं। राज्यपाल ने सभी को होली का हार्दिक और शुभकामनाएं देते हुए यह कामना की कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आये। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी झारखण्डवासियों को रंगों का त्योहार होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे के इस पर्व पर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की । इस बीच राजधानी रांची में होली का उत्साह चरम पर नजर आये। होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^