झारखंड में कोरोना के 90 नये मरीज मिले, 15 ठीक हुए
09-Mar-2022 08:55 AM 1846
रांची, 09 मार्च (AGENCY)झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से केवल 15 लोग ठीक हुए हैं जबकि राज्य में कोरोना के 90 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची जिले से 75, बोकारो से पांच, देवघर से एक,धनबाद से दो, गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, खूंटी से एक, लातेहार से तीन, पलामू जिले से एक नये कोरोना मरीज मिले है। वहीं, राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 434669 हो गई है और 21213368 सैंपल की जांच अब तक की गयी है। राज्य में 274 सक्रिय केस बचे है जबकि कोरोना से 429080 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में 5315 मरीजों की मौत अब तक कोरोना से हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^