झारखंड में लौट रही है इंडिया सरकार : अखिलेश
18-Nov-2024 10:56 PM 6795
पटना, 18 नवंबर (संवाददाता) बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज दावा किया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के प्रति आम लोगों में जबरदस्त समर्थन है और लोगों ने मन बना लिया है कि वापस से महागठबंधन की सरकार को झारखंड में स्थापित करना है। झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के दो दिवसीय प्रचार से लौटे डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार दौरे करके चुनाव में हेमंत सोरेन को मजबूती प्रदान कर दी है। अंतिम चरण में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के जीत के लिए वे आश्वस्त हैं और उनके पक्ष में कई बैठकों और रैलियों को संबोधित करने के बाद सघन जनसंपर्क और डोर टू डोर कैंपेन में भी मैं शामिल रहा जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जमीन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है और आम जनता हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री का पद देने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^