झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद पॉलिटिकल जिहाद: प्रतुल शाहदेव
18-May-2024 06:18 PM 4392
रांची, 18 मई (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर पॉलिटिकल जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। श्री शाहदेव ने आज यहां मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुस्लिम समुदाय के एक तबके के द्वारा भोली भाली आदिवासी लड़कियों को प्रेम जाल में फांसकर विवाह किया जाता है।बाद में आदिवासियों के लिए आरक्षित मुखिया, जिला परिषद, पंचायत ,सरपंच की सीटों पर उन्हें लड़ा कर सत्ता पर काबिज होने का पॉलिटिकल जिहाद होता है। उसके बाद से इस आदिवासी महिला की भूमिका को कम किया जाता है और सारा कामकाज उसके मुस्लिम पति देखने लगते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^