झारखंड में साफ छवि की सरकार बनी तो भागेंगे घुसपैठिए : चिराग
23-Sep-2024 08:56 PM 6517
लातेहार, 23 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज कहा कि झारखंड में साफ छवि की सरकार का गठन होने के बाद घुसपैठिओं को भगा दिया जाएगा। श्री पासवान ने सोमवार को लातेहार खेल स्टेडियम में आयोजित हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में साफ छवि के सरकार का गठन करना है। जिससे यहां के घुसपैठियों को मारकर भगा सकें। उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में झारखंड भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन है। जिसके कारण हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^