झारखंड में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
15-Feb-2022 09:11 PM 4600
रांची, 15 फरवरी (AGENCY) झारखंड में रांची -रामगढ़ फोर लेन पर मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हादसे में एक बड़े ट्रक ने कई वाहनों को अपने चपेट में लिया है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। रामगढ़ थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं।दुर्घटना की वजह से इस सड़क पर लंबा जाम लग गया है। इस हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल भेजा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^