झारखंड सरकार ने शासन को पंगु बना कर रख दिया है : सुदेश महतो
29-Oct-2024 08:50 PM 7287
रांची,29 अक्टूबर (संवाददाता) झारखंड में आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव के समय चार सौ वादों की पोटली लेकर आई थी लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। श्री महतो ने आज रामगढ़ विधानसभा से एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी के नामांकन के बाद बाजार टांड़ स्थित सिदो कान्हु मैदान में आयोजित नामांकन आशीर्वाद सभा में कहा कि हेमंत सरकार ने शासन को पंगु बना कर रख दिया है। आज कोई भी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहा है कोई काम करना भी चाहे तो उसे काम करने नहीं दिया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^