झारखंड से मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं : शिवराज सिंह चौहान
22-Nov-2024 12:13 AM 5369
रांची,21 नवंबर (संवाददाता) केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं श्री चौहान ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इसके बाद श्री चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता भाई बहन सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^