झूठ और लूट भाजपा सरकार की नीति : अखिलेश
09-Jan-2025 12:06 AM 3553
लखनऊ 08 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इस सरकार ने झूठ और लूट को अपनी नीति बना लिया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा लोक कलाकारों की उपेक्षा की है। समाजवादी सरकार ने कलाकारों को सम्मान दिया। उन्हें यश भारती से सम्मानित करने के साथ ही हमेशा प्रोत्साहित करने का काम किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^