झुमका नगरी की पहचान अब होने लगी है स्मार्ट सिटी के रूप में : योगी
07-Dec-2022 09:51 PM 2785
बरेली 07 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बरेली अभी तक झुमका शहर के रूप में जाना जा रहा था लेकिन अब स्मार्ट सिटी के रूप में इसकी पहचान बढ़ रही है। बरेली कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री योगी ने 1459 करोड़ की 188 विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बरेली समेत प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता के लिए काम कर रही है। आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। निवेशकों के परिश्रम और पुरुषार्थ से शहर स्मार्ट हो रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^