23-Aug-2023 10:46 PM
4612
नयी दिल्ली 23 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को चंद्रयान-3 के सफल मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।
श्री सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से इस समय हर एक भारतीय गर्व से भर गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ख़ुशी का माहौल है इसको लेकर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जश्न की तस्वीरें सामने आ रही है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पूरी दुनिया के आगे भारत का बढ़ा है।
उन्होंने कहा, “इसरो को उसके तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई।” उन्होंने कहा कि हमारे पास लागत प्रभावी तरीकों से सफलता हासिल करने की क्षमता है।
आज शाम इसरो के चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया।
इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को चांद की ऐसी सतह पर उतरा है जो मुश्किलों की जाल से घिरी है। सबसे बड़ी चुनौती यहां का अंधेरा था। यहां पर लैंडर बिक्रम को उतारना काफी मुश्किल था क्योंकि चांद पर पृथ्वी की तरह वायुमंडल नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने मुश्किलों को ‘राई’ बनाकर पुरानी गलतियों से बड़ी सबक लेते हुए चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर ‘प्रज्ञान’ को चांद के उस आगोश में पहुंचाकर सांस ली, जहां से कई खगोलीय रहस्यों का परत-दर परत खुलेगा।
इससे एक दिन पहले इसरो के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. एस सोमनाथ ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें 23 अगस्त की शाम में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की स्थिति और तैयारी के बारे में अवगत कराया था।...////...