जियाउल ने मेहनताने की कमाई रामलला को की समर्पित
28-Feb-2024 08:10 PM 3408
अयोध्या, 28 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जेल में निरुद्ध मुस्लिम बंदी जियाउल हसन ने झाड़ू लगाने के बदले मिले मेहनताने से डेढ़ महीने की कमाई श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला को समर्पित की है। जियाउल हसन पुत्र सिराज हसन फतेहपुर के ही रामजानकीपुरम् का रहने वाला है। बंदी के निवेदन पर जेल अधीक्षक ने एक हजार 75 रुपये का चेक बनवा कर कारसेवकपुरम् भिजवाया है। चेक प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को जारी किया गया है। कारसेवकपुरम् के कोष सहयोगी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बंदी का चेक भी रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कर दिया गया है। इससे यह जाहिर होता है कि हिन्दू और मुस्लिम में कोई फर्क नहीं है और भारत की सरजमीं में आज भी गंगा-जमुना की तहजीब जीवित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^