जियो फाइनेशियल सर्विसेस का आया नया जियो फाइनेंस ऐप
11-Oct-2024 07:08 PM 6727
मुंबई, 11 अक्टूबर (संवाददाता) जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड ने अपना नया और बेहतर जियो फाइनेंस ऐप लाँच करने की घोषणा की है जो सहज और डिजिटल-प्रथम वित्तीय सेवाओं के लिए वन-स्टॉप गंतव्य है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अब यह ऐप गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर और मायजियो पर उपलब्ध है, जिसमें कई आकर्षक पेशकशें हैं। इस ऐप का बीटा संस्करण 30 मई, 2024 को लॉन्च किया गया था। 60 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का अनुभव किया है और प्राप्त मूल्यवान ग्राहक प्रतिक्रिया ने ऐप के समग्र उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^