जो कभी भगवान राम का विरोध करते थे, अब उन्हें अपना बता रहे हैं - यादव
06-Mar-2024 08:32 PM 1978
भिंड, 06 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर उनका नाम लिए बगैर कटाक्ष किया और कहा, “एक भाई साहब पैदल पैदल घूम रहे हैं। उनकी पार्टी ने पहले तो भगवान राम और उनके जन्मस्थान का विरोध किया और अब कहते हैं कि राम आपके नहीं, हमारे भी हैं।” डॉ यादव ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पद पर काबिज हाेने के बाद पहली बार भिंड यात्रा पर आए डॉ यादव ने रोड शो भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि हमारे और उनके श्रीराम में अंतर है। हम जय श्रीराम का नारा लगाकर कारसेवा करने गए थे, लेकिन उनके लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवायी थीं। कांग्रेस ने इस बात पर गोली चलवाने वालों की पीठ थपथपायी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^