जोधा अकबर' फेम एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन
03-Oct-2021 12:21 PM 6415
मुंबई | टीवी शो 'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार निभा चुकीं टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव (Manisha Yadav) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है। वहीं सोशल मीडिया पर सितारे और फैन्स मनीषा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ब्रेन हैमरेज से हुआ निधन! बता दें कि मनीषा यादव ने एक अक्टूबर को आखिरी सांस ली। दिवंगत एक्ट्रेस के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है। वहीं इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी 'जोधा अकबर' की को- स्टार व एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने की है। करीब एक साल का बेटा... परिधि ने बातचीत में आगे ये भी बताया कि मनीषा न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि हमेशा एनर्जी से भरपूर रहती थीं। उनके निधन की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं सबसे ज्यादा दिल को परेशान करने वाली बात ये है कि मनीषा का करीब एक साल का बेटा है। गौरतलब है कि मनीषा ने बेटे का पहला बर्थडे जुलाई में मनाया था। Manisha Yadav passes away..///..jodha-akbar-fame-actress-manisha-yadav-passes-away-321169
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^