जोकोविच ने अलेक्जेंडर को और गाफ ने क्लारा को हराया
10-Mar-2024 03:52 PM 8951
इंडियन वेल्स 10 मार्च (संवाददाता) सर्बियाई स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में पांच वर्ष बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के अलेक्जेंडर वुकिच पर जीत दर्ज की है। शनिवार को खेले गये मुकाबले में जोकोविच ने अलेक्जेंडर को 6-2, 5-7, 6-3 से हराया। चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम एकल का खिताब जीतने वाले जोकोविच की एटीपी मास्टर्स 1000 सीरीज स्पर्धा में यह 400वीं जीत है। वह यह कारनामा करने वाले स्पेन के राफेल नडाल के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^