14-Sep-2024 11:33 PM
2211
जालंधर, 14 सितंबर (संवाददाता) 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2024 के छठे दिन हॉकी हरियाणा, हॉकी कर्नाटक और हॉकी पंजाब ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की जबकि हॉकी आंध्र प्रदेश और दिल्ली हॉकी का मैच 5-5 से बराबरी पर छूटा।
हॉकी राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में हॉकी हरियाणा बेहतर साबित हुई और उन्होंने अपने विरोधियों को 6-1 से हरा दिया। हॉकी हरियाणा के लिए रोहित राणा (2'), सुनील मान (11'), साहिल रूहल (17') और अमी खासा (60') ने एक-एक गोल किया, जबकि नवराज सिंह (7', 37') ने दो गोल किए। दूसरी ओर, अनुराग सुथार (50') ने हॉकी राजस्थान के लिए सांत्वना गोल किया।...////...