जूनियर विश्व कप से पहले जोहोर कप भारत के लिये लिटमस टेस्ट
26-Oct-2023 06:14 PM 4763
मलेशिया, 26 अक्टूबर (संवाददाता) मलेशिया के जोहोर में शुक्रवार से शुरु होने वाला 11वां सुल्तान जोहोर कप 2023 भारत के लिये जूनियर विश्व कप की तैयारियों को परखने का अंतिम अवसर होगा। भारत उदघाटन मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से शुक्रवार को भिड़ेगा। सुल्तान जोहोर कप में इस बार छह की बजाय आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को पूल बी में मलेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है, वहीं पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^