जूनियर विश्व कप: स्पेन ने भारत को 4-1 से हराया
07-Dec-2023 09:38 PM 5789
कुआलालंपुर, 07 दिसंबर (संवाददाता) एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 में गुरुवार को अपने दूसरे मैच में भारत को स्पेन के हाथों को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए एकमात्र गोल रोहित ने मैच के 33वें मिनट पर किया जबकि स्पेन ने आक्रामक हॉकी का मुजाहिरा करते हुये चार गोल दागे। स्पेन के पोल कैब्रे वर्डिएल ने मैच के पहले ही मिनट में गोल कर भारत को दवाब में ला दिया जबकि 18वें मिनट पर एंड्रियास रफी,41वें मिनट पर वर्डिएल और मैच के आखिरी लम्हो में एंड्रियास ने गोल दाग कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^