ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में दीमक की तरह थे: गोविंद
26-Aug-2022 06:32 PM 6461
उमरिया, 26 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ गोविंद सिंह ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए आज यहां कहा कि श्री सिंधिया कांग्रेस में दीमक की तरह थे और उनके जाने के बाद कांग्रेस चैन से है। श्री सिंह अल्प प्रवास पर उमरिया आए। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्री सिंधिया कांग्रेस को दीमक की तरह चट कर रहे थे, जिसको लेकर कांग्रेस परेशान थी। आज उनके जाने के बाद अब मध्यप्रदेश में और केंद्र में कांग्रेस चैन से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में कांग्रेस पूरी ताकत से मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ेगी और जीत कर सरकार भी बनायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^