काबुल में सड़क दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मौत
28-Jan-2024 11:15 PM 1745
काबुल, 28 जनवरी (संवाददाता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पूर्वी छोर पर रविवार को सिलसिलेवार सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने यह जानकारी दी है। श्री जादरान के अनुसार, यह दुर्घटनाएं काबुल के सुरोबी जिले को पूर्वी नंगरहार प्रांत की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुईं। उन्होंने बताया कि हादसों में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। काबुल और अफगानिस्तान के अन्य हिस्सों में आज सुबह से बारिश और बर्फबारी हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^