काधे, रावत बेंगलुरु ओपन में हारे
17-Feb-2022 11:18 PM 8422
बेंगलुरु, 17 फरवरी (AGENCY) वाइल्डकार्ड एंट्री पाने वाले अर्जुन काधे और सिद्धार्थ रावत गुरुवार को यहां बेंगलुरु ओपन 2 एटीपी चैलेंजर के दूसरे दौर में हार गए। इसी के साथ टूर्नामेंट में एकल स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया। काधे जहां तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस के इंजो कौकाउड से 6-7 (7), 5-7 से हारे, वहीं रावत को स्विट्जरलैंड के एंटोनी बेलियर से तीन सेटों के संघर्ष में 4-6, 6-2, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। काधे ने हालांकि ऑस्ट्रिया के एलेक्जेंडर एर्लर के साथ पुरुष युगल में एसडी प्रज्वल देव और निकी कालियांदा पूनाचा की भारतीय जोड़ी को 6-1, 3-6, 10-6 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। इस बीच दो भारतीय जोड़ियों ने युगल स्पर्धा में सेमीफाइनल में प्रवेश किया। साकेत मिनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी अपने खिताब को डिफेंड करने में एक और कदम आगे बढ़ी, जो उन्होंने पिछले हफ्ते व्लादिस्लाव ओरलोव और काई वेहनेल्ट की यूक्रेन-जर्मन जोड़ी को 6-4, 7-6 (3) से हराकर जीता था। वहीं एन श्रीराम बालाजी और विष्णु वर्धन की अन्य भारतीय जोड़र ने ब्रिटेन के मार्कोस कलोवेलोनिस और जापान के तोशीहाइड मात्सुई की जोड़ी को 6-3, 4-6, 11-9 से मात दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^