काहिरा में अल-हकीम मस्जिद तथा युद्ध स्मारक गये मोदी
25-Jun-2023 08:03 PM 4759
काहिरा 25 जून (संवाददाता) मिस्र की दो दिन की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यहां अल- हकीम मस्जिद गये। श्री मोदी मिस्र की राजकीय यात्रा पर शनिवार को काहिरा पहुंचे थे। मिस्र के पर्यटन मंत्री डॉ. मुस्तफा वज़ीरी ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस फातिमीद युग की शिया मस्जिद के रख-रखाव में शामिल हैं। उन्होंने भारत और मिस्र के लोगों के बीच प्रगाढ़ संबंधों पर प्रकाश डाला। इससे पहले श्री मोदी ने हेलियोपोलिस में युद्ध स्मारक का दौरा किया। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में अपनी जान न्योछावर करने वाले 4300 से अधिक बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^