काकोरी कांड शताब्दी समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय नायकों के प्रति सम्मान जगाना है: योगी
03-Aug-2024 11:44 PM 1508
लखनऊ, 3 अगस्त (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काकोरी ट्रेन एक्शन को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस घटना के शताब्दी समारोह को पूरे वर्ष धूमधाम से मनाएगी तथा पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी समारोह 9 अगस्त से शुरू होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^