कालीगंज विस उपचुनाव: भाजपा ने आशीष घोष को बनाया उम्मीदवार
01-Jun-2025 12:09 AM 9604
नयी दिल्ली 31 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आशीष घोष को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री घोष पश्चिम बंगाल में कालीगाज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान कराया जायेेगा और 23 जून को नतीजे घोषित किये जायेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^