कांग्रेस आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण छीनने का कर रही है प्रयास: यादव
23-May-2024 11:45 PM 2405
आजमगढ़/देवघर, 23 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण छीनने का प्रयास कर रही है। डॉ यादव ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और झारखंड़ के देवघर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। मुख्यमंत्री देवघर में जनसभा के बाद बुद्धिजीवी सम्मेलन में भी सहभागिता की। इससे पहले वे बिहार के गया में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। आजमगढ़ में हुए रोड शो में डॉ यादव के साथ रथ पर स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू श्रीमती अर्पणा यादव भी मौजूद रहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^