कांग्रेस अपने चुनाव चिह्न पर नगर निगम के चुनाव लड़ेगी: हुड्डा
13-Jan-2023 11:21 PM 8290
गुरुग्राम, 13 जनवरी (संवाददाता) हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद तथा मानेसर नगर निगम के आगामी चुनाव कांग्रेस अपनेे चुनाव चिह्न पर लड़ेेगी। यहां पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के आवास पर आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री हुड्डा ने दावा किया कि पार्टी नेेता श्री राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ को प्रदेश की जनता से बहुत प्यार व समर्थन मिला है। उन्होंने आरोेप लगाया कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन सरकार ‘जनविरोधी’ सरकार है औैर प्रदेेशवासी सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार नेे प्रदेेश को बेरोजगारी में नंबर वन बना कर रख दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^