कांग्रेस देश और जम्मू कश्मीर में मजबूत होकर उभरेगी : वानी
10-Jan-2023 11:19 PM 4695
जम्मू, 10 जनवरी (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी देश एवं प्रदेश में और मजबूत होकर उभरेगी। श्री वानी ने रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र के खारी और रामसू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी शाखाओं के ‘भयानक मंसूबों’ के प्रति लोगों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोगों को राजनीतिक लाभ और चुनावी लाभ के लिए बांटते हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा को सभी भारतीयों के लिए एक उम्मीद बताते हुए लोगों के भारी समर्थन की भी मांग की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^