कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, मैंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था: निरूपम
04-Apr-2024 08:44 PM 6511
नयी दिल्ली/मुंबई , 04 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस पार्टी से निष्काषित नेता संजय निरूपम ने कांग्रेस को वास्तविकता से कटा हुआ और दिशाहीन दल बताते हुए दावा किया है कि उन्होंने निष्कासन पत्र जारी होने से पहले ही पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। पत्रकारिता से राजनीति में आए श्री निरूपम ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है और पार्टी के अंदर सत्ता के एक से ज्यादा केंद्र काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी राजनीति खत्म नहीं हुई है। वह उत्तर-पश्चिम मुंबई लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं और कहा है कि अपनी आगे की राह नवरात्रि के बाद तय करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^