कांग्रेस गरीबों को पक्के मकान बनाकर नहीं दिया-यादव
13-Apr-2024 11:04 PM 1364
शहडोल, रीवा, सतना, 13 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश-प्रदेश में सरकार होने के बावजूद गरीबों, आदिवासियों को पक्के मकान बनाकर नहीं दिए। डॉ यादव ने शहडोल लोकसभा की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के ग्राम करपा, रीवा लोकसभा की सिरमौर विधानसभा के डभोरा और सतना लोकसभा की चित्रकूट विधानसभा के बरौधा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित देश की जनता को उनका अधिकार दिलाने का चुनाव है। श्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में मध्यप्रदेश को कई सौगातें दीं। मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बहाई गई। शहडोल के अंदर ही 850 करोड़ रूपए की लागत से 550 किलोमीटर की सड़क बनवाई। मां नर्मदा सबका जीवन धन्य करने वाली जीवंत नदी हैं, जो बरगी बांध से रीवा में सोन नदी से मिलने के लिए बढ़ रही है, ये केवल भाजपा की सरकार में हो सकता था। भाजपा सरकार द्वारा लगातार नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^