कांग्रेस हमेशा सत्ता के लिए दुश्मनों के साथ रहती है खड़ी:अनुराग
29-Sep-2024 10:23 PM 1783
जम्मू 29 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के बजाय देश के दुश्मनों के साथ खड़ी रहती है और हमारे जवानों के बलिदान पर सवाल उठाती है और उनकी उपलब्धियों का सबूत मांगती है। श्री ठाकुर ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीमा पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए गए थे तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी गलवान संघर्ष के दौरान बंद दरवाजों के पीछे चीनी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^