18-Oct-2023 11:41 PM
5973
जडचर्ला 18 अक्टूबर (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बुधवार को जडचर्ला में आयोजित प्रजा आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना को बर्बाद कर दिया। करीब 60 साल तक कांग्रेस पार्टी ने हमें बंबई जाकर मजदूरी करने मजबूर किया और यहां से पलायन कराया। फिर कांग्रेस पार्टी आई और दावा किया कि हमने ही पलामुरु उत्थान योजना शुरू की। इस जिले में पैदा हुए गरीबों पर कांग्रेस नेता केस कर रहे हैं। अगर कांग्रेस जीती तो यह तेलंगाना के लिए विनाशकारी होगा।
श्री केसीआर ने कहा,“धर्म की जीत होती है, न्याय की जीत होती है। मैंने पलामुरु उत्थान योजना शुरू की। यहां सभी जलाशय बनकर तैयार हो गए हैं। सभी सुरंगें पूरी हो चुकी हैं। अगले दो से तीन महीनों में सभी जलाशयों में भरपूर पानी उपलब्ध होगा। सूखा पलामूरू अब पुरानी बात है। दो से तीन महीने में जडचार्ला विधानसभा क्षेत्र में 1.50 लाख एकड़ को पानी मिलेगा। पूरे क्षेत्र में हरियाली दिखेगी। हैदराबाद का निकटतम क्षेत्र जडचार्ला है। यह शमशाबाद से 40 मिनट की दूरी पर और 60 किलोमीटर दूर है। यहां एसईजेड है। कई लोगों को नौकरियां मिली है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं इसे एक औद्योगिक केंद्र और आईटी हब के रूप में विकसित करूंगा। सबसे पहले हमने मीठे पानी की पीड़ा को ख़त्म करने का मिशन तय किया है, अब यहां हर घर में पेय जल मिलेगा। लंबित परियोजनाएं कल्वाकुर्ती, नेट्टमपाडु, भीमा, कोइल सागर पूरी हो चुकी हैं। मां लक्ष्मी की कृपा होगी। यह जिला सोने की खान बन जाएगा।...////...