कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कल
28-Nov-2024 11:29 PM 4437
नयी दिल्ली, 28 नवम्बर (संवाददाता) कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है जिसमें हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन सहित अन्य विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जा सकता है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक ढाई बजे यहां पार्टी मुख्यालय में शुरु होगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने संसदीय क्षेत्र वायानाड जा रही हैं इसलिए उनके बैठक में शामिल होने की संभावना कम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^