कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता चुनाव लड़ने को तैयार नही: यादव
20-Mar-2024 09:34 PM 7521
सीधी, 20 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में 29 लोकसभा सीट हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। डॉ यादव ने यहां सीधी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राजेश मिश्रा का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पद यात्रा निकाली, जहां-जहां से यात्रा निकली, लोग कहते हैं कांग्रेस छोड़ो यात्रा थी और वो जहां-जहां गए लोग कांग्रेस छोड़ते चले गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^